Header Ads Widget

जयपुर में घूमने की जगह - जाने का खर्चा - घूमने की पूरी जानकारी

गुलाबी नगरी और राजस्थान की राजधानी के रूप मे विख्यात जयपुर शहर राजस्थान के सबसे खूबसूरत शहरों मे एक है। जिसके सैर करने के लिए लोग दूर दूर से आते है। यह शहर अपनि सुंदरता के लिए काफी मशहूर है। जिसके बारे मे राजस्थानी भाषा मे कहा जाता है "नी देखियो  जेपुरियों तो जग मे आन के करियों " जिसका मतलब होता है की अगर आपने जयपुर नहीं देखा तो संसार मे आके क्या किया। तो आइए आज के इस आर्टिकल हम आपकों बताते है, आज के इस लेख में हम जानेंगे जयपुर में घूमने की जगह और जयपुर घूमने की पूरी जानकारी 

जयपुर मे घूमने की जगह




1 हवामहल -  Hawamahal 

हवामहल जयपुर शहर के प्रमुख आकर्षणों मे से एक है। जो न केवल जयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के पर्यटकों को लुभाने का कार्य पिछले कई समय से करता आ रहा है। आपको यहा पर बताते चले की शहर के बीचों बीच मे स्थित यह पर्यटक स्थल जयपुर आने वाले लगभग हर एक पर्यटक को काफी रास आता है। यही कारण है की हवामहल का भ्रमण करंने आप जब भी  जाओगे तो आपको को यहा पर काफी भारी संख्या मे न केवल भारत बल्कि विदेशी पर्यटक भी भारी तादाद मे नजर आएंगे।   


2 नहरगढ़ का किला - Nahargadh Fort 

यह किला अपनी सुंदरता और अपनी इतिहास से पर्यटकों को अपने साथ जोड़ने का काम करता है। इस किले के बारे मे इतिहास से जुड़ी कई कहानिया जो आपको यहा जाने पर पता चलेगी। जयपुर का यह किला अपने पर्यटक वातावरन से लबरेज है, साथ ही यह किला अपनी कई इतिहासिक घटनाओ का भी साक्षी रहा है। बदलते दौर मे भी इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए यह किला राजस्थान और खासकर जयपुर शहर मे घूमने की एक प्रमुख जगह है। 


3 जयगढ़ का किला - Jaygadh Fort 

जयगढ़ का किला भी जयपुर का एक प्रमुख आकर्षण है। जो की पर्यटकों के लिए एक महत्वपुरण जगह है। इस किले का निर्माण उस समय आमेर के किले की सुरक्षा के लिए किया गया था। अगर बात करे इस किले की तो यह किला शहर के बाहर की और उची पहाड़ियों स्थित एक मनमोहक वातावरण को पेस करता है। साथ ही इस किले को मौजूद दुनिया की सबसे बाड़ी तोप इस किले को बाकी दुर्गों से अलग और खास बनाती है। तो अगर आप जयपुर घूमने का मन बना रहे तो इस किले का भ्रमण करना न भूले। 


4 आमेर का किला - Aamer Fort 

भारत के व्यस्त किलो मे से एक आमेर दुर्ग जयपुर आने वाले पर्यटकों को अपने साथ जोड़ने का कार्य करता है। किला अपनी सुंदरता और अपने निर्माण से यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर की लिस्ट मे भी शामिल है। आपको यहा हम बताते चले की यह किला हर रोज पर्यटकों की करीब 3 से 5 हजार की संख्या को दर्ज करता है। जो एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। 


5 पन्ना मीना का कुंद - Panna Meena ka kund 

पन्ना मीना का कुंड एक समय पर जयपुर शहर के स्थानीय लोगों के जलापूर्ति का कार्य किया करता था। जहा से स्थनीय लोग मटकों मे भर के जल ले जाया करते थे। समय के साथ यह जगह जयपुर मे पर्यटकों को बेहद रास आने लागि और नतीजा यह जगह आज जयपुर फोटोग्राफी और घूमने लायक जगहों मे से एक हो गया है। आपको बताते चले की यह कुंड करीब 8 मंजिल इमारत जितना गहरा है। 


6 बिरला मंदिर - Birla mandir 

जयपुर के तिलक नगर मे स्थित या मंदिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित एक हिन्दू मंदिर है। जिसका निर्माण बिरला परिवार द्वारा किया गया था। खास बात यह की इस मंदिर को बनाने मे जयपुर के महाराज ने भूमि मात्र 1 रुपए मे दान मे थी। इस मंदिर मे इस्तेमाल किया गया सफेद संगमरमर इस मंदिर की सुंदरता को और भी बढ़ाने का कार्य करती है।  


7 अल्बर्ट हाल म्यूज़ीअम - Albert Hall Museum 

अल्बर्ट हाल म्यूज़ीअम पेंटिंग, कलाकृतिया और पुराने समय के कई सिक्कों का विशाल संग्रह है। यह जगह  इतिहास प्रेमियों के लिए बेहद ही रोमांचित कर देने वाली जगह है। जो आपकी इतिहास की कई सारी चीजों से रुहबरों करवाएगी। साथ ही रात्री मे इस संग्रहालय की खूबसूरती और भी तब बढ़ जाती है, जब इसमे रंग बिरगी लाइटस् लगाई जाती है। 


8  जल महल -  Place to vsist in jaipur Jal Mahal 

जयपुर शहर अपने भव्य किले और खूबसूरत इमारतों के लिए जाना जाता है। जिसमे से एक है जल महल। यह महल मानसागर झील बना हुआ बेहद आकर्षक महल है। आप यहा पर फोटोग्राफी का प्रदर्शन भी कर सकते है। कहने का तात्पर्य यह है की आप इस लोकैशन पर फोटो भी खिस सकते है। 


9 जंतर मंतर - Jantar Mantar 

जंतर मंतर जयपुर शहर मे खगोलीय घटनाओ को जानने और समय की चल को समझने के लिए विकसित किया गया था। जो भारत मे मौजूद 5 जंतर मंतर मे से एक है। 


10  सिटी पैलेस -  City Palace 

यह पैलेस जयपुर शहर मे पर्यटकों के घूमने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। जो कई सारे महलों और बगीचों से मिलकर बना हुआ है। आपको बता दे की यह सिटी बहुत विशाल जगह से घिरा हुआ है। सिटी पैलेस का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन चोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन है। 


11 जयपुर घूमने का खर्च - Jaipur ghumne ka kharch 

अगर आप जयपुर घूमने का मन बना रहे है, अगर अगर इसके खर्च के बारे मे नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते है। 

जयपुर घूमने के लिए आपको करीब 6 से 9 हजार रुपयों तक खर्च आ सकता है। अगर आप एक औसत खर्च मे यात्रा करते है तो। 


12 जयपुर का लोकल खान-पान - Jaipur ka local khanpan 

अगर दोस्तों आप जयपुर सहर की यात्रा कर रहे तो आपको आपको यहा के सबसे खास पकवानों का भी पता होना चाहिए। 

दाल बाटी चूरमा, प्याज की कचौड़ी गट्टे की सब्जी, गेवर और केर संगरी की सब्जी यहा के सबसे पसंदीदा खानों मे से एक है। 


13 जयपुर घूमने का सही समय - Jaipur ghumne ka sahi samay 

जयपुर घूमने का सही समय अकटुम्बर से मार्च के मध्य का माना जाता है। यह समय जयपुर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय है, क्यूंकी इस समय जयपुर का वातावरन बेहद शांत और घूमने के अनुकूल होता है। तो आप इस समय के मध्य बेजीजक जयपुर की यात्रा कर सकते है। 

14  जयपुर के मार्केट - Jaipur Market

  1. जौहरी बाजार 
  2. बापू बाजार 
  3. चंदपोल बाजार 
  4. किशनपोल बाजार 
  5. त्रिपोलिया बाजार 

15 जयपुर के प्रमुख त्यौहार -  Jaipur Popular Festivals 

  •  तीज 
  •  गणगौर मेल 
  •  काइट फेस्टिवल 
  • जयपुर कलात्मक 
  • एलीफान्ट फेस्टिवल 

15 जयपुर कैसे जाए - Jaipur kaise jaye 

 
जयपुर शहर जाने के लिए आप किसी भी मार्ग का चयन कर सकते है। जिसमे रेल मार्ग मे जयपुर का मुख्य रेल्वे स्टेशन जयपुर जंक्शन भारत के बड़े बड़े शहरों से सीधा जोड़ता है। वही जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा आपको भारत और विदेशों के कई बड़े शहरों के लिए आवागमन की अनुमति देता है। 
वही आप अगर बस या खुद की घाड़ी से जयपुर जाने की सोच रहे है तो यह भी एक अच्छा चयन हो सकता है। क्यूंकी जयपुर के तमाम हाइवै इस बात की अनुमति देते है। 


16 निष्कर्ष 

तो मित्रों इस आर्टिकल मे हमने जाना जयपुर मे घूमने की जगह, जयपुर जाने का सही समय और जयपुर के बारे मे कुछ अंहत्वपूर्ण जानकारी के बारे मे। 
आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बताए और हमारे इस आर्टिकल को अपने परिजनों और मित्रों के साथ साझा अवश्य करे। 


17 QNA


Q जयपुर मे सबसे अच्छी जगह कौनसी है ? 
हवामहल 
नहरगढ़ का किला 
जयगढ़ का किला 
आमेर का किला 
जल महल 
यह कुछ जगहे है जो जयपुर मे सबसे अधिक देखि जाती है। 

Q जयपुर की सबसे फेमास चीज क्या है ? 
 हवामहल 

Post a Comment

0 Comments