सवाई माधोपुर को राजस्थान में घूमने के लिए एक शानदार शहर माना जाता है। जहा पर घूमने के लिए रणथंभोर नेशनल पार्क, सूरवाल झील और कचीदा वैली जैसी खुबसूरती जगहें मौजूद है। सवाई माधोपुर में एक ऐसा किला भी मौजूद है, जिसके बारे कहा जाता है की ये किला बख्तर पहना हुआ है। जी हा हम बात कर रहे है रणथंभोर किले की।
सवाई माधोपुर की फेमस चीज क्या है - What is the famous thing of Sawai Madhopur in hindi
राजस्थान के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित सवाई माधोपुर राजस्थान की प्राचीन धरोहर में से एक है। अगर बात करे सवाई माधोपुर सबसे फेमस चीज/जगह की तो वह रणथंभोर नेशनल पार्क है जिसके लिए सवाई माधोपुर पूरे भारत में जाना जाता है। इसके अलावा सवाई माधोपुर में स्थित गंगापुर सिटी, मुगल बाग, राम मंदिर और कल्याणी माता का मंदिर भी काफी फेमस है।
सवाई माधोपुर में घूमने की जगह - Sawai madhopur tourist place in hindi
- 1 रणथंभोर नेशनल पार्क
- 2 रणथंभोर का किला
- 3 त्रिनेत्र गणेश मंदिर
- 4 अमरेश्वर महादेव मंदिर
- 5 सूरवाल झील
- 6 खंडार किला
- 7चमत्कारी मंदिर
- 8 चौथ माता मंदिर
- 9 कचिदा वैली
- 10 शिल्पग्राम
1 रणथंबोर नेशनल पार्क - Ranthambhor national park in hindi
इसमें कोई संदेह नहीं की विंध्य अरावली की गोद में बसा यह राष्ट्रीय उद्यान सवाई माधोपुर की शान है। जिससे सवाई माधोपुर को पूरे भारत में अपनी अलग पहचान मिलती है। ये राष्ट्रीय उद्यान भारत के सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है जो करीब 1334 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस उद्यान में बाघ, भालू, जंगली बिल्ली और कई प्रकार के जीवो, पंछियों और वनस्पतियों की प्रजातियां पाई जाती है। यह उद्यान 1973 में अस्तित्व में आया था  |
| रणथंभोर नेशनल पार्क |
2 सवाई माधोपुर में रणथंबोर का किला - Sawai madhopur tourist place Ranthambore fort in hindi
चौहान वंश द्वारा निर्माण करवाया गया ये किला भारत के उन किलो में अपना स्थान रखता है जो किले 7 वी सदी या उससे पहले बने है। यह किला राष्ट्रीय उद्यान के अंदर बना है जो पहाड़ी पर बना है। और इस किले के तीनो और बनी खइया खुदी हुई है जो इस किले को अजेयता का वरदान देती है। 32 खंभों को छतरी के साथ रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान के बीचों बीच खड़ा ये किला सवाई माधोपुर का एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल है।
 |
| रणथंभोर का किला |
3 सवाई माधोपुर का धार्मिक स्थल त्रिनेत्र गणेश मंदिर - Sawai madhopur's trinetr ganesh tmple in hindi
आप ने कई ऐसे मंदिर देखे होंगे जो किसी ना किसी देवी - देविताओ के नाम पर होता है। लेकिन इस मंदिर खास बात ये की इस मंदिर भगवान गणेश का पूरा परिवार है। जो को इस मंदिर को दूसरे मंदिरों से अलग बनाता है। रणथंभोर किले के भीतर बना ये मंदिर 800 सालो से भी पुराना है। जिसका निर्माण राजा हम्मीर देव चौहान ने करवाया था। इस मंदिर के बारे में कहा जाता की जो भी सच्ची श्रद्धा से मंदिर में आता है उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
 |
| त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाई माधोपुर |
4 सवाई माधोपुर का धार्मिक स्थल अमरेश्वर महादेव मंदिर - Sawai madhopur's Amareshwar Mahadev Temple in hindi
इस मंदिर का निर्माण उस समय हुआ था। जब सवाई माधोपुर में रणथंभोर किले का निर्माण भी नही हुआ था यानी इस मंदिर का निर्माण 7वी शताब्दी में हुआ है। जो आज भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में घूमने के लिए आप हफ्ते के किसी भी दिन और किसी भी समय जा सकते है लेकिन इसका सबसे अच्छा समय सुबह 9 बजे से शाम 5 तक होता है। इस मंदिर में जाने से पहले आप एक या दो घंटे तक सफर का आनंद जरूर ले।
 |
| अमरेश्वर महादेव मंदिर |
5 सुरवाल झील - Sawai madhopur tourist place surwal lake in hindi
अगर आप आपको फोटोग्राफी करने के शौकीन है तो तैयार हो जाइए क्योंकि ये झील है ही कुछ ऐसी। रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान के परिधि में बनी ये झील सेलानियो को अपनी सारी चिंताओं से मुक्त करा देती है। इस पर पंछियों का जमावड़ा हमेशा बना रहता है। जिसे सुनकर आप मंत्रमुक्त हो जाएंगे साथ ही फोटोग्राफरों के लिए ये किसी स्वर्ग से कम नही है
 |
| सूरवाल झील सवाई माधोपुर |
6 सवाई माधोपुर में खंडार किला - Sawai madhopur tourist place khandar fort in hindi
सवाई माधोपुर में घूमने के लिए खंडार किला एक शांत और बेहतरीन जगह है। खंडार किला एक अद्भुत वास्तुशेली का नमूना है। इस किले का निर्माण 9 शतद्बी से भी पहला का बताया जाता है। इस किले को रणथंभोर किले का रक्षक किला भी कहा जाता है। ये घूमने के लिए एक शानदार जगह है। |
| Khandar fort |
7 सवाई माधोपुर का धार्मिक स्थल चमत्कार मंदिर - Sawai madhopur's Miracle Temple in hindi
इस मंदिर की वास्तुकला मन को लुभा देने वाली है। भगवान आदिनाथ को समर्पित ये एक जैन मंदिर है। जो सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से मात्र 2 से ढाई किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस खूबसूरत से दिखने वाले मंदिर में भगवान आदिनाथ के साथ साथ जैन धर्म के और भी तीर्थ कारो की मूर्तियां स्थापित की गई है। |
| Chamatkar mandir |
8 सवाई माधोपुर का धार्मिक स्थल चौथ माता मंदिर - Sawai madhopur's chouth mata temple in hindi
शहर की चहल पहल से 35 किलोमीटर दूर पहाड़ की चोटी पर निर्मित ये माता का मंदिर भक्ति के साथ साथ पर्यटकों के मन को भी शांत करता है। कहा जाता है की राजा भीम सिंह चौथ माता की प्रतिमा पचला से लाए थे। इस मंदिर तक पहुंचने के लिए आपको 700 के करीब चिड़िया चढ़नी होगी। इस मंदिर में चौथ माता के साथ साथ भैरव और गणेश जी को मूर्ति भी मौजूद है।
9 कचिदा वैली - Sawai madhopur tourist place kachida velly in hindi
अगर आप animal lover के साथ साथ wild फोटोग्राफी के शौकीन है, तो कचीदा वैली आपके लिए एक शानदार खोज हो सकती है। चारो और घने जंगलों से गिरी ये जगह मन को सुकून देने वाली है। लेकिन अगर आप यहां घूमने जाते है। तो जरा संभल कर क्योंकि इस जगह पर तेंदुए आते जाते रहते है। |
| Kachida velly |
10 सवाई माधोपुर में शिल्पग्राम - Sawai madhopur tourist place Shilpgram in hindi
सवाई माधोपुर से करीब 9 किलोमीटर दूर रामसिंहपुरा गांव में मौजूद ये शिल्पग्राम मौजूद है। जहा से आप स्वदेसी वस्तुएं खरीदने का साथ साथ आप यहां के लोगो की दिनचर्या भी देख सकते है, की किस तरह से आज के इस टेक्नोलॉजी के दौर में भी यहां के लोग कितने साधारण जीवन यापन करते है। अगर आपको गांव के लोगो के साथ समय बिताना और स्वदेशी वस्तुएं के खरीदना पसंद है। तो आप इस शिल्पग्राम तो अपनी सवाई माधोपुर यात्रा में जरूर जोड़े। |
| Shilpgram sawai madhapur |
सवाई माधोपुर घूमने का सबसे अच्छा महिना - Sawai Madhopur ghumne ka sabse achha mahina
सवाई माधोपुर शहर का सबसे सुहावना मौसम नवंबर से मार्च तक का माना जाता है। इस मौसम को शुष्क मौसम माना जाता है। इस समय हल्की हल्की शीतलहर चलती रहती है। सुबह के और शाम के समय मौसम थोड़ा ठंडा रहता है। लेकिन दिन में घूमने लायक होता है। बिना किसी उच्च तापमान के आप सवाई माधोपुर के पर्यटन और दर्शनीय स्थलों को आराम से घूम सकते है।
सवाई माधोपुर कैसे पहुंचे - How To Reach Sawai Madhopur in hindi
राजस्थान के खूबसूरत शहर सवाई माधोपुर आप विभिन्न मार्गो से पहुंच सकते है -
हवाई मार्ग - सवाई माधोपुर का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा सांगानेर हवाई अड्डा है। जो सवाई माधोपुर शहर से 220 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जहां से जयपुर, जोधपुर और दिल्ली जैसे शहरों के लिए सीधी फ्लाइट आपको मिल जाएगी। इसके अलावा जयपुर का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी सवाई माधोपुर से 230 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तो वहां से भी आप सवाई माधोपुर आ सकते हैं।
रेल मार्ग - सवाई माधोपुर का मुख्य रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर जंक्शन है। जो जोधपुर दिल्ली रेल मार्ग पर बना हुआ है। पांच प्लेटफार्म की संख्या के साथ यह रेलवे स्टेशन देश के कई छोटे-बड़े शहरों से सीधा जुड़ा हुआ है।
सड़क मार्ग - वहीं अगर आप सड़क मार्ग से सवाई माधोपुर आना चाहते हैं। तो यह शहर 116 राष्ट्रीय मार्ग जयपुर जोधपुर इसके करीब से होते हुए गुजरता है। आप इस राष्ट्रीय मार्ग की सहायता, राजस्थान रोडवेज बस या फिर टैक्सी को सहायता से बड़ी सरलता से सवाई माधोपुर पहुंच सकते है।
सवाई माधोपुर घूमने का खर्चा कितना आएगा - How much will it cost to visit Sawai Madhopur in hindi
दोस्तो, वैसे तो यात्रा करने के खर्च का कोई अनुमान नहीं होता है। क्योंकि यात्रा आपके बजट और आपकी आवश्यकताओं के आधार पर की जाती है। जिसमे आपके पास जितना ज्यादा बजट होता है। उतना ही ज्यादा खर्च आता है। लेकिन फिर भी अगर आपको अनुमान बताए तो सवाई माधोपुर पहुंचने का औसतन किराया 500 रुपए से 1500 तक हों सकता है। अगर आप हवाई जहाज से नहीं पहुंचते हैं तो और सवाई माधोपुर में रुकने के लिए कम से कम आपको 500 से 1000 रुपए एक रात के लिए देने पड़ेंगे। तो इन सब अनुमानों को मिलाकर आपकी सवाई माधोपुर कि 3 से 4 दिनों की यात्रा का खर्चा करीब 10000 तक आ सकता है।
सवाई माधोपुर का फेमस खाना - Famous food of Sawai Madhopur in hindi
राजस्थान का पारंपरिक शहर सवाई माधोपुर घूमने जा रहे हैं तो वहां के कुछ फेमस डिश का स्वाद लेना ना भूले। लाल मांस, दाल बाटी चूरमा, कड़ी, घी वाले चावल और सवाई माधोपुर की लस्सी का टेस्ट एक बार जरूर ले। इसके अलावा यहां के खरबूजे के लड्डू बहुत ज्यादा फेमस है जो आपको पुराने शहर के कुछ विशेष दुकानों पर ही उपलब्ध मिलेंगे।
सवाई माधोपुर मैप - Sawai madhopur map
सवाई माधोपुर फोटो गैलरी - Sawai madhopur photo gallery
निष्कर्ष
तो दोस्तो, ये था हमारा आर्टिकल जिसमे हमने आपको बताया सवाई माधोपुर में घूमने की जगह,सवाई माधोपुर घूमने जाने का सही समय, सवाई माधोपुर कैसे पहुंचे और सवाई माधोपुर घूमने के खर्च के बारे बताया।
आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं और हमारे इस आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूले।
0 Comments